-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अपर पुलिस अधीक्षक ने मकर संक्रांति मगहर मेले का किए निरीक्षण संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T12:34:21Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर – अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मगहर मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर मेला स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन यातायात प्रबंधन रूट डायवर्जन साफ-सफाई बैरिकेडिंग भीड़ नियंत्रण एवं आपात कालीन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारी से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए यह भी निर्देशित किया गया कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सौहार्द पूर्ण सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
Comments

Tampilkan

  • अपर पुलिस अधीक्षक ने मकर संक्रांति मगहर मेले का किए निरीक्षण संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular