दैनिक शाक्य समाचार
यशवीर सिंह
वजीरगंज। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गोठा में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएमडब्ल्यू विमल वार्ष्णेय ने जोर देकर कहा कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं है और इसका शत-प्रतिशत इलाज संभव है। उन्होंने समाज से कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव खत्म करने की अपील की।स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज
30 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विमल वार्ष्णेय ने बताया कि कुष्ठ रोग की पहचान बेहद आसान है। शरीर पर किसी भी तरह का दाग-धब्बा जिसमें सुन्नपन हो, हाथ-पैरों में झनझनाहट या चलते-चलते पैरों से चप्पल का निकल जाना इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। समय पर पहचान और पूर्ण उपचार से व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।
इस दौरान प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार और समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने कुष्ठ मुक्त समाज बनाने और रोगियों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।