दैनिक शाक्य समाचार
वीरसिंह शाक्य
[बिसौली], 31 जनवरी 2026:
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नंद किशोर एडवोकेट (व्यापारी), गजेंद्र मौर्य की पूजनीय माताजी सुंदरी देवी का 26 जनवरी 2026 को 101 वर्ष की दीर्घायु में स्वर्गवास (ब्रह्मलीन) हो गया। उन्होंने अपने पीछे भरे-पूरे परिवार को छोड़ते हुए अंतिम सांस ली।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित दशवा (दशगात्र) कार्यक्रम आज, 31 जनवरी 2026 को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नंद किशोर व्यापारी ने बताया कि उनकी माताजी सादगी और उच्च विचारों की प्रतिमूर्ति थीं और उनका आशीर्वाद पूरे परिवार के लिए मार्गदर्शक रहा है।