Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अनुदेशकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 06, 2026 WIB Last Updated 2026-02-07T05:53:33Z
दैनिक शाक्य समाचार
नीरज वर्मा
बदायूं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा अनुदेशकों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का जनपद में स्वागत किया जा रहा है। पूर्व नियोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आह्वान पर आज बदायूं के अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीती 29 जनवरी 2026 को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 25,000 अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मंजूरी दी गई थी। इसी क्रम में आज अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, उसके बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य से भेंट की।अनुदेशकों ने इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही एक ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया कि अनुदेशकों की अन्य लंबित प्रमुख मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की कृपा करें।जनप्रतिनिधियों ने अनुदेशकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उचित स्तर पर मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा।इस अवसर पर अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष प्रतीक दुबे, महामंत्री अमित उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शाक्य, नीरज वर्मा, सुमन यादव, कुलदीप सक्सेना, सोनी रानी मथुरिया, अतुल यादव, दिनेश कुमार, सचिन राठौर व आशाराम सहित अनेक अनुदेशक उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • अनुदेशकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज