Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बगरैन: विद्या मंदिर में हवन और पोथी पूजन के साथ मनाई वसंत पंचमी

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026, जनवरी 23, 2026 WIB Last Updated 2026-01-23T11:11:35Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
बगरैन। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन-पूजन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में सुनील सुमन एवं उनकी धर्मपत्नी ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही ज्ञान की देवी के प्रतीक स्वरूप पोथी पूजन भी संपन्न कराया गया।प्रधानाचार्य अंकित शंखधार ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य दीपेंद्र, रोहित, असलेंद्र, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र, प्रेमपाल, प्रीति, सुरक्षा और शालिनी उपस्थित रहे। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
Comments

Tampilkan

  • बगरैन: विद्या मंदिर में हवन और पोथी पूजन के साथ मनाई वसंत पंचमी
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज