-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी को किया सम्मानित!!

सोमवार, 12 जनवरी 2026, जनवरी 12, 2026 WIB Last Updated 2026-01-12T13:00:13Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
बिसौली बदायूं:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी के सम्मान में बिसौली में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा राधा-कृष्ण एवं भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समाज को संगठित करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक व सांस्कृतिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी ने सम्मान के लिए विधायक आशुतोष मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण महासभा समाजहित में निरंतर कार्य करती रहेगी और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा (लिट्टे) मनोज गुप्ता. शिवम शंखधार. प्रदीप शर्मा. श्रवण यादव (सोनू) मुकेश चंद्र जौहरी. सोनू मिश्रा. मिथुन सक्सेना. रवि कुमार. मुकेश यादव. मुबीन. पुनीत कुमार शाक्य आदि उपस्थित रहे!
Comments

Tampilkan

  • बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पाराशरी को किया सम्मानित!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular