-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

लूट, चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए बदायूं एसएसपी सहित तमाम पुलिस टीम को सम्मानित किया!

सोमवार, 12 जनवरी 2026, जनवरी 12, 2026 WIB Last Updated 2026-01-12T14:41:16Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रिंस पटेल 
बदायूं: राजमहल गार्डन बदायूं में ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद बदायूं द्वारा पुलिस सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर एवं माल्यार्पण करके किया गया l बदायूं में विगत दिनों में ज्वेलर्स के यहाँ हुई घटनाये जिनमे जुगल किशोर, प्रहलादलाल ज्वेलर्स बदायूँ, खितौरा मे दिन दहाड़े हुई सराफ के यहां लूट, गुलडिया में सर्राफ के हुई लूट का एसएसपी डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जो पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण एवं एवं लूट का सारा सामान बरामद करने के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी सहित पुलिस की सारी टीम को जिसमें एसपी सिटी एसपी देहात क्षेत्राधिकारी बदायूं, क्षेत्राधिकारी उझानी क्षेत्राधिकारी बिल्सी एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिविल लाइन्स, R. I. पुलिस लाइन, महिला थाना एवं उनकी टीम स्वार्ट टीम एवं महिला शक्ति मिशन की सारी टीम एवं पी. आर. ओ.को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर और शॉल उड़कर सम्मानित किया l सभा का संचालन आर.के. उपाध्याय कोषाध्यक्ष भारत विकास परिषद एवं समाजसेवी तथा रचना शंखधार समाजसेवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l आर. के.उपाध्याय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं का परिचय दिया गया एवं डॉ बृजेश कुमार सिंह के आने के बाद बदायूं में हुई प्रत्येक घटना का 48 घंटे के अंदर उनकी पुलिस टीम द्वारा पर्दाफास करने के लिये पूरी पुलिस टीम को बहुत बधाई दी गयी l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई तथा भविष्य में भी उनके पुलिस टीम द्वारा इसी तरह जनता के दुख दर्द को अपना दर्द समझकर इसी तरह कार्य करने का आश्वासन दिया गया, l दिवाकर वर्मा एडवोकेट द्वारा पुलिस टीम के सम्मान मेंबहुत सुन्दर कविता और मुक्तक सुनाये। अंत में सभा अध्यक्ष द्वारा पूरी पुलिस टीम एवं उपस्थित ज्वेलर्स एसोसिएशन भारत विकास परिषद एवं अन्य अतिथि यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया कार्यक्रम बहुत सफल रहा, सभी लोगों ने बडे उत्साह से कार्यक्रम मे बहुत बडी संख्या में भाग लिया । कार्यक्रम के आयोजन में हरि कृष्ण वर्मा एवं बालकृष्ण वर्मा फॉर्म मै0 श्यामलाल के नाती की दुकान ज्वेलर्स शोरूम पता टिकटगंज बदायूं ज्वेलर्स का विशेष सहयोग रहा l

दैनिक शाक्य समाचार 
संपादक 
पुनीत कुमार शाक्य 
8979781721
Comments

Tampilkan

  • लूट, चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए बदायूं एसएसपी सहित तमाम पुलिस टीम को सम्मानित किया!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular