दैनिक शाक्य समाचार
रिपोर्ट :-माणिक माली (धारणा)
धारणा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में प्रार्थना सभा में स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताया गया।तत्पश्चात विश्राम के बाद खेलकूद,भाषण,अन्त्याक्षरी व निबन्ध प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई।विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता कार्यक्रम व पेड़ पौधों को पानी पिलाने का शानदार रुतबा दिखाया।महादेव राम ने स्वामी विवेकानंद जी की विचारधारा पर चलने तथा उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक कि लक्ष्य प्राप्ति ना हो,अपने लक्ष्य को केंद्रित करने का संकल्प दिलाया।इसी तरह रामनिवास वरिष्ठ व्याख्याता ने बताया कि युवाओं में हमेशा नई ऊर्जा का संचार बना रहे और उसके लिए अपनी कदमताल जारी रहे।सहशैक्षिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रभारी मोटा राम पंवार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि-भारत की धरती मेरे बचपन का झूला,यौवन की फुलवारी और मेरे बुढ़ापे का तीर्थ है।विद्यार्थियों को विशेष नसीहत देते हुए पंवार ने कहा कि अनुशासित और संस्कारवान बनो। स्वामी जी का युवाओं सहित अपने देश से उनका अनूठा नाता और अगाढ प्रेम रहा है।यह प्रेरणामयी संदेश जन जन में जागृति का काम करता है।आज हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में और अग्रणी है।विद्यार्थियों को उत्साहवर्द्धन के साथ यह बताया कि हम अपना काम अपने हाथ से और समय पर करें।हम पढें और दूसरों को भी पढ़ने का अवसर प्रदान करें,ताकि भारत में कोई भी व्यक्ति असाक्षर नहीं रहे।सरकार तरह-तरह के कार्यक्रम चला रही है,जिसमें हमको अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को शिक्षित होने और आगे बढ़ाने के लिए आज से ही मानस बना लेना चाहिए,क्योंकि भारत का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।युवा इस देश की धुरी है।युवा ही इस देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं।जिस देश में युवा जागृत हैं,वह देश,परिवार और समाज संपूर्ण रूप से समृद्ध और शक्तिशाली है। 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग में महिला साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं ने नारे,शलोग्न,कबड्डी खेल कर तथा निबंध प्रतियोगिता रखकर "जन-जन हो-साक्षर" का संदेश दिया।गणपत लाल माली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धारणा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया,और सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान की।इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन बना रहा।इस अवसर पर ओमप्रकाश धतरवाल ने निर्णयात्मक भूमिका निभाई। प्रभारी मोटा राम पंवार ने बताया कि बालक वर्ग में ग्रुप-"बी" विजेता रहा और बालिका वर्ग में ग्रुप-"ए" विजेता रही।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा दस की छात्रा कुन्ती राजपुरोहित तथा मनीषा द्वितीय,नेता कंवर तीसरे और रविना कुमारी चतुर्थ स्थान पर रही।
दैनिक शाक्य समाचार
संपादक:-पुनीत कुमार शाक्य
8979781721