दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
उझानी बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत 12.01.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 04/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 03 युवक 1. जसवीर पुत्र वेदराम उम्र 38 वर्ष, 2. लटूरी पुत्र वेदराम उम्र 42 वर्ष निवासीगण ग्राम सैंधा थाना भमौरा जिला बरेली 3. कलक्टर पुत्र मेकू कश्यप निवासी मौहल्ला सहवाजपुर कस्बा व थाना सहसवान जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायलय के समक्ष पेश किया गया!