दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दावरी में आयोजित यज्ञ कलश यात्रा का शुभारंभ बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर किया। ग्रामवासियों ने बिसौली विधायक आशुतोष का फूल मालाओं से स्वागत किया! इस अवसर पर विधायक ने यज्ञ एवं कलश यात्रा को सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। धार्मिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के साथ निकली कलश यात्रा से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही। विधायक ने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर निगमेश्वर मिश्रा. सोनू मिश्रा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे!