Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

ब्योर कासिमाबाद के ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जांच कर कार्यवाही कराये जाने की मांग की।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026, जनवरी 23, 2026 WIB Last Updated 2026-01-24T02:04:47Z
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार

बदायूं - 16 जनवरी 2026 को ग्राम ब्योर कासिमाबाद, विकासखण्ड एवं थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूँ में प्रभात फेरी को लेकर हुई घटना के संबंध में ग्राम  ब्योर कासिमाबाद के ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जांच कर कार्यवाही कराये जाने की मांग की गई, जिसके क्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) को संयुक्त जांच हेतु निर्देशित किया गया है तथा जनप्रतिनिघि गण द्वारा ग्राम ब्योर कासिमाबाद की एक अन्य घटना की भी चर्चा करते हुए उसमें जांच कराए जाने की मांग की गई जिसमें पुनः विवेचना के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जांच में जो भी अधिकारी अथवा कर्मचारी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता अनुसार शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।
Comments

Tampilkan

  • ब्योर कासिमाबाद के ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जांच कर कार्यवाही कराये जाने की मांग की।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज