Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।

मंगलवार, 20 जनवरी 2026, जनवरी 20, 2026 WIB Last Updated 2026-01-20T13:21:01Z
दैनिक शाक्य समाचार
शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती - उन्होने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जल निगम नियोजन पंचायतीराज पंचम वित्त राज आयोग पर्यटन लोकनिर्माण लोक शिकायत यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ. कृषि एवं सहकारिता छात्रवृत्ति जलजीवन मिशन फैमिली आईडी 15वॉ वित्त ओडीओपी फार्मर रजिस्ट्री सहित संचालित विकास योजनाओं की गहनता से समीक्षा किया समीक्षा में उन्होने संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि मण्डल स्तरीय अधिकारीगण प्रगति में तेजी लाकर मण्डल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाने का कार्य द्रुतगति से करें। उन्होने जलजीवन मिशन की समीक्षा में निर्देश दिया कि संचालित योजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण कराये। उन्होने छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को ससमय पूर्ण करायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाय। उन्होने मुख्यमंत्री विवाह योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होने बाढ़ से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सुधार/सुझाव जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही अभी से प्रारम्भ कर दें मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में बिना राग-द्वेष के सुस्पष्ट आख्या लगायें। अभिकथन के सापेक्ष पुष्टियुक्त साक्ष्य अवश्य संलग्न करें जिससे शिकायतकर्ता को असंतुष्ट होने का मौका न मिलें। आईजीआरएस संबंधी मामलो में कार्यवाही संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन. संतकबीरनगर आलोक कुमार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल बलराम सिंह जयकेश त्रिपाठी डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. रामानन्द सीएमओ डा. राजीव निगम उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव डीपीआरओ धनश्याम सागर उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी एलडीएम आर.एन. मौर्य वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज