Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

शनिवार, 31 जनवरी 2026, जनवरी 31, 2026 WIB Last Updated 2026-01-31T09:21:25Z
दैनिक शाक्य समाचार
महेंद्र पाल
सैदपुर (बदायूं): राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए महिला इंटर कॉलेज, सैदपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीएमडब्ल्यू नवाब मियां ने छात्राओं को कुष्ठ रोग के प्रति सजग किया।प्रमुख लक्षण और पहचान: छात्राओं को संबोधित करते हुए नवाब मियां ने बताया कि शरीर पर हल्के रंग के दाग-धब्बे, जिनमें सुन्नपन हो, खुजली न होना, प्रभावित स्थान से बालों का गिर जाना, नसों का टेढ़ापन, और कान के निचले हिस्से (करण पल्लव) का मोटा हो जाना कुष्ठ रोग के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चलते-चलते पैर से चप्पल का उतर जाना इस रोग की गंभीरता का संकेत हो सकता है।नि:शुल्क उपचार और अपील:कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि कुष्ठ रोग का पूर्ण उपचार एमडीटी (MDT) दवा से संभव है, जो सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अपील की कि कुष्ठ रोगियों से घृणा या भेदभाव न करें, क्योंकि सही समय पर उपचार से विकलांगता से बचा जा सकता है। 
बता दें कि यह स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज को कुष्ठ मुक्त बनाना है।
Comments

Tampilkan

  • स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज