दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मगहर मेला के पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर मेला स्थल का निरीक्षण किए निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन यातायात प्रबंधन रूट डायवर्जन साफ-सफाई बैरिकेडिंग भीड़ नियंत्रण एवं आपात कालीन व्यवस्थाओं देखे मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारी से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए यह भी निर्देशित किए कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।