Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली: त्रिवेणी इंटर कॉलेज में इंटर के छात्रों को जूनियर साथियों ने दी भावभीनी विदाई।

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 07, 2026 WIB Last Updated 2026-02-07T14:40:54Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
बिसौली (बदायूं): तहसील क्षेत्र के भटपुरा स्थित त्रिवेणी इंटर कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर (इंटरमीडिएट) के साथियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट किए और यादगार पार्टी का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जूनियर कक्षाओं द्वारा सीनियर छात्रों को दिया जा रहा यह सम्मान मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन भर संजोकर रखने वाला एक यादगार पल है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती गुप्ता ने सभी विदा होने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की अग्रिम बधाई और आशीर्वाद दिया।समारोह के दौरान विद्यालय का स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहा, जिनमें रामकुमार मैथिल, उमेश चंद पाल, मुनीष शर्मा, कंचन धनगर, राधा शर्मा, सोनम चंद्रा, पूनम चंद्रा, साक्षी शर्मा, गुंजन रस्तोगी, अर्पणा शर्मा और नेहा पाल आदि शामिल रहे।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली: त्रिवेणी इंटर कॉलेज में इंटर के छात्रों को जूनियर साथियों ने दी भावभीनी विदाई।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज