-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

उघैती पुलिस ने शांति भंग करने वाले 13 युवकों को किया गिरफ्तार

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T13:58:04Z
उघैती पुलिस ने शांति भंग करने वाले 13 युवकों को किया गिरफ्तार

दैनिक शाक्य समाचार 
हरिकिशन शाक्य

उघैती (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में अपराधियों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उघैती थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 13 युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विवाद और बंटवारे को लेकर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, ग्राम बुद्धनगर और कस्बा उघैती में आपसी विवाद कर रहे 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, ग्राम खण्डुआ और कस्बा उघैती में संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहे 08 अन्य अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ BNSS की धारा 170/126/135 के तहत मामला दर्ज किया है।


गिरफ्तार युवकों का विवरण:
गिरफ्तार किए गए लोगों में लकी, सौरभ (22 वर्ष), गौरव (28 वर्ष), मनोज कुमार, अमित, अनुज कुमार सिंह, सत्यभान सिंह, महेंद्र सिंह, देवपाल (26 वर्ष), शेरपाल (34 वर्ष), भगवान सिंह (38 वर्ष), अशोक (24 वर्ष) और नरेश (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी मुख्य रूप से उघैती, इस्लामनगर और आसपास के गांवों के निवासी हैं।


पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक अशोक कुमार और उप-निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Comments

Tampilkan

  • उघैती पुलिस ने शांति भंग करने वाले 13 युवकों को किया गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular