-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

संतकबीरनगर में ईंधन को लेकर डीएम सख्त अफवाहों से बचें पेट्रोल डीजल व गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T13:55:44Z
संतकबीरनगर में ईंधन को लेकर डीएम सख्त अफवाहों से बचें पेट्रोल डीजल व गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - जनपद में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में इंडियन ऑयल बीपीसीएल और एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसरों के साथ आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश भी उपस्थित रहे बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति हर हाल में सुचारू बनी रहनी चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन व गैस सिलेंडर की खरीद करें उन्होंने अनावश्यक भंडारण से बचने की भी सलाह दी ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिलती रहे
Comments

Tampilkan

  • संतकबीरनगर में ईंधन को लेकर डीएम सख्त अफवाहों से बचें पेट्रोल डीजल व गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular