-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जहांगीरगंज में स्वच्छता मिशन ‘नाले में’, वार्ड नंबर 6 में गंदगी का साम्राज्य!

रविवार, 26 अप्रैल 2026, अप्रैल 26, 2026 WIB Last Updated 2026-04-26T11:39:39Z
जहांगीरगंज में स्वच्छता मिशन ‘नाले में’, वार्ड नंबर 6 में गंदगी का साम्राज्य!

दैनिक शाक्य समाचार
   बृजभान यादव 

जनपद/अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड नंबर 6 गनपतपुर बाग नेवारी में साफ-सफाई को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन का ढोल पीट रही है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदार अफसर और चेयरमैन साहब शायद इस मिशन को सिर्फ पोस्टर तक ही सीमित मान बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जिससे इलाके में मच्छरों ने बाकायदा अपना “स्थायी निवास बनवा लिया है। हालात ऐसे हैं कि गंदगी के बीच लोग बीमारी से जूझ रहे हैं और नाला अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। वार्ड नंबर 6 के ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी पूरी ईमानदारी से कर देंगे। जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, वही कंधे फिलहाल जिम्मेदारी उठाने के बजाय शायद आराम फरमा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत चेयरमैन यदि चाहें तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है, लेकिन फिलहाल जनता को गंदगी में झोंकने का काम जारी है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई कदम उठाते हैं या फिर नाला, मच्छर और बीमारी मिलकर अगली पंचायत बैठक तक इंतजार करेंगे। फिलहाल ग्रामीणों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या सफाई होगी या सिर्फ बयानबाजी की झाड़ू चलेगी!
Comments

Tampilkan

  • जहांगीरगंज में स्वच्छता मिशन ‘नाले में’, वार्ड नंबर 6 में गंदगी का साम्राज्य!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular