-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली, लूट की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक व लूट का माल बरामद

रविवार, 26 अप्रैल 2026, अप्रैल 26, 2026 WIB Last Updated 2026-04-26T11:04:01Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली बदायूं: थाना बिसौली पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी हथफूल, एक कुल्हा गुच्छा, एक मंगलसूत्र, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP 24 BM 7265 बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बिसौली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मु.अ.सं. 163/2026 धारा 304(2) बीएनएस का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*  
1. सचिन पुत्र चन्द्रपाल बाल्मिकि, निवासी ग्राम खुड्डा लोरा, थाना धनास, चण्डीगढ़  
2. गोपाल पुत्र महीपाल यादव, निवासी ग्राम जरारा, थाना बिसौली, बदायूं  
3. शुभम पुत्र रामजी तिवारी, निवासी ग्राम धमौर, थाना शाहपुर, भोजपुर बिहार, हाल पता ग्राम काठा, थाना बद्दी, सोलन, हिमाचल प्रदेश  

घटना का विवरण:  
24 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5.45 बजे वादी विकास पुत्र डौली निवासी ग्राम सिरकीखेड़ा थाना मुजरिया अपनी पत्नी व चचेरे भाई पुष्पेन्द्र के साथ बाइक UP24 AR 0365 से ग्राम फतेहपुर जा रहे थे। कृषि अनुसंधान केंद्र के पास पीछे से बाइक UP 24 BM 7265 पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने वादी की पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गए। 

पर्स में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी हथफूल, एक चांदी का गुच्छा, एक मंगलसूत्र और आधार कार्ड था। वादी ने बाइक का नंबर पहचान लिया था। तहरीर के आधार पर थाना बिसौली में मु.अ.सं. 163/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उप निरीक्षक तिलकराम सिंह, उप निरीक्षक धूम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह व हेड कांस्टेबल रघुवंश सिंह थाना बिसौली।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली, लूट की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक व लूट का माल बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular