मारपीट के अलग अलग मामलों में 9 अपराधियों का चालान
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - जनपद के थाना महुली पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के अलग-अलग मामलों में कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया है पुलिस के अनुसार सभी अपराधियों को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार उनका चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गिरफ्तार अपराधी में महुली खास निवासी इरफान बेलाल समशाद और जिलानी के साथ ही मानपुर निवासी शमशाद उर्फ गामा ओलीउल्लाह अहमद और ओसामा शामिल हैं इसके अतिरिक्त नटवा निवासी रमेशचन्द्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है इस कार्रवाई को थाना महुली पुलिस की सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक प्रमेश मिश्रा उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह यादव उपनिरीक्षक गौतम यादव हेड कांस्टेबल आनन्द दूबे एवं कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह शामिल रहे पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या मारपीट की स्थिति में कानून हाथ में न लें बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके