-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

ग़ालिब अली इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम, रायना और तैबा मुनीर बनीं कॉलेज टॉपर।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026, अप्रैल 24, 2026 WIB Last Updated 2026-04-24T15:07:19Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल

सैदपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सय्यद सय्य्द साहब अली ट्रस्ट द्वारा संचालित सय्यद ग़ालिब अली तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज, सैदपुर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल का परिणाम:
हाईस्कूल में रायना ने 83.5% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, हबीबा फातिमा 82.1% अंकों के साथ दूसरे और जोया 75.1% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट का परिणाम:
इंटरमीडिएट की परीक्षा में तैबा मुनीर ने 78.4% अंक पाकर कॉलेज में टॉप किया। सानिया अशहर 77.8% अंकों के साथ द्वितीय और लवली पाल 76.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
सम्मान और हर्ष:
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सय्यद शाहिद अली, सय्यद साजिद अली, सय्यद मुजाहिद अली, सय्यद अदनान अली और सय्यद सद्दाम अली ने खुशी जाहिर करते हुए मेधावियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य दाऊद अली और समस्त शिक्षक स्टाफ को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी।
इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और अभिभावकों ने भी बच्चों की कामयाबी पर गर्व व्यक्त किया है।
Comments

Tampilkan

  • ग़ालिब अली इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम, रायना और तैबा मुनीर बनीं कॉलेज टॉपर।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular