-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी नन्हे को दबोचा, भेजा जेल

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, अप्रैल 23, 2026 WIB Last Updated 2026-04-23T14:52:35Z
बिसौली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी नन्हे को दबोचा, भेजा जेल

दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 



बिसौली (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना बिसौली दवतोरी चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रीस के भट्टे से लक्ष्मीपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर नन्हे उर्फ नन्हू (पुत्र जहीरूद्दीन), निवासी ग्राम संग्रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा (315 बोर) और 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुराना है आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त नन्हे एक शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पहले से ही गौवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
मु0अ0स0 208/19 – गौवध अधिनियम
मु0अ0स0 538/22 – गैंगस्टर अधिनियम
मु0अ0स0 411/22 – आर्म्स एक्ट
ताजा मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 160/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी नन्हे को दबोचा, भेजा जेल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular