-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

नेग को लेकर बारात में फायरिंग करने वाले 6 किन्नर गिरफ्तार, 2 तमंचे व बोलेरो बरामद

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, अप्रैल 23, 2026 WIB Last Updated 2026-04-23T14:56:00Z
नेग को लेकर बारात में फायरिंग करने वाले 6 किन्नर गिरफ्तार, 2 तमंचे व बोलेरो बरामद

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 

कुंवरगांव, बदायूं: ग्राम हुसैनपुर करौतिया में नेग मांगने को लेकर बारातियों पर फायरिंग करने वाले 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 4 कैंची, 5 डंडे और एक बोलेरो गाड़ी UP 24 BB 6345 बरामद हुई है।

23 अप्रैल 2026 को ग्राम हुसैनपुर करौतिया में बारात आई थी। किन्नरों ने नेग में 21 हजार रुपये मांगे, जिस पर दूल्हा पक्ष ने 2100 रुपये दिए। इस बात पर किन्नरों ने गाड़ी से अवैध तमंचे निकालकर जान से मारने की नीयत से बारातियों पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

वादी फूल सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगांव की तहरीर पर थाना कुंवरगांव में मु.अ.सं. 52/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109/308(2) बीएनएस के तहत रोहित पुत्र शराफत निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद कोतवाली बदायूं समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने बुधवार को ग्राम हुसैनपुर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*  
1. किन्नर रोहित पुत्र शराफत, मोहल्ला जामा मस्जिद, कोतवाली बदायूं  
2. खुशी पुत्र मोहेनउद्दीन, कस्बा व थाना कुंवरगांव बदायूं  
3. जस्सी पुत्र चन्द्रपाल, कस्बा व थाना कुंवरगांव बदायूं  
4. राधा पुत्र राजीव, ग्राम रामनगर कालोनी, थाना मिलक, रामपुर  
5. विनीता पुत्र प्रेमपाल, सुभाषनगर, बरेली  
6. आयान पुत्र अशफाक, सालारपुर, थाना सिविल लाइंस, बदायूं  

*बरामदगी:* दो अवैध तमंचे 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 4 कैंची, 5 लकड़ी के डंडे और बोलेरो गाड़ी नंबर UP 24 BB 6345।

तमंचा बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा थाना कुंवरगांव व उनकी टीम शामिल रही।
Comments

Tampilkan

  • नेग को लेकर बारात में फायरिंग करने वाले 6 किन्नर गिरफ्तार, 2 तमंचे व बोलेरो बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular