दैनिक शाक्य समाचार
राकेश सिंह
आंवला (बरेली): कलयुग के अवतार प्रभु श्री श्याम बाबा के अनन्य भक्त और हिंदू सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, श्री श्याम मंदिर मनौना धाम के महंत श्री ओमेन्द्र महाराज का तंजानिया (अफ्रीका) और मुंबई की सफल धार्मिक यात्रा के बाद मंगलवार देर शाम धाम आगमन हुआ। उनके स्वागत में तोरण द्वार से लेकर मंदिर तक भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
फूलों की वर्षा और आतिशबाजी से गूंजा धाम
महंत जी के धाम पहुँचने पर श्याम भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और श्याम भजनों के बीच मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा की गई और भव्य आतिशबाजी से आकाश सतरंगी हो उठा। धाम पहुँचते ही महाराज जी ने सबसे पहले बाबा श्याम के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
तंजानिया में रचा इतिहास, राष्ट्रपति से की मुलाकात
महंत श्री ओमेन्द्र महाराज की यह पहली तंजानिया यात्रा थी। वहां उन्होंने बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाकर सनातन संस्कृति की महिमा का प्रचार किया। यात्रा के दौरान उन्होंने तंजानिया के राष्ट्रपति और भारतीय उच्चायोग से भी शिष्टाचार भेंट की, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय रहा।
मुंबई में बॉलीवुड सितारों और उद्योगपतियों ने लिया आशीर्वाद
तंजानिया से लौटकर महाराज जी मुंबई के बोरीवली पहुंचे, जहाँ बाबा श्याम के दरबार में ऐतिहासिक भीड़ जुटी। इस दौरान उद्योगपतियों, विधायकों, राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और गायकों ने महाराज जी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
23 अप्रैल से नियमित दर्शन और प्रेस वार्ता
महंत जी महाराज अब मंगलवार और बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अपने आसन पर बैठकर भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद देंगे। वे आधिकारिक रूप से 23 अप्रैल को अपने आसन पर विराजेंगे। जल्द ही एक प्रेस वार्ता के माध्यम से वे अपने विदेशी दौरे के अनुभवों को साझा करेंगे।