-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अलापुर पुलिस ने दहेज और अपहरण के मामलों में दो वांछितों को किया गिरफ्तार।

शनिवार, 25 अप्रैल 2026, अप्रैल 25, 2026 WIB Last Updated 2026-04-25T12:33:02Z

दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना अलापुर पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पहली गिरफ्तारी: दहेज उत्पीड़न का आरोपी दबोचा

पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 76/26, धारा 85/80(2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त लीलाधर (पुत्र नेकराम), निवासी गभियाई नगलां को गिरफ्तार किया। आरोपी पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज था, जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

दूसरी गिरफ्तारी: अपहरण कांड में रिंकू गिरफ्तार, अपहृता बरामद
एक अन्य कार्रवाई में, पुलिस ने मु.अ.सं. 73/2026, धारा 137(2) बीएनएस से जुड़े वांछित अभियुक्त रिंकू (पुत्र अतर सिंह), निवासी ग्राम कोठा को म्याऊँ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले से संबंधित अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है, जिसे चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कार्यवाही हेतु 'वन स्टॉप सेंटर' भेजा गया है।
गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया।
Comments

Tampilkan

  • अलापुर पुलिस ने दहेज और अपहरण के मामलों में दो वांछितों को किया गिरफ्तार।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular