-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

अयोध्या की बेटियों ने बढ़ाया मान: पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मेधावियों के घर जाकर किया सम्मानित।

शनिवार, 25 अप्रैल 2026, अप्रैल 25, 2026 WIB Last Updated 2026-04-25T15:28:23Z
दैनिक शाक्य समाचार 
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अयोध्या विधानसभा की मेधावी छात्राओं ने जिले की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे 'पवन' ने छात्राओं के आवास पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कनौसा कांवेंट की छात्राओं का दबदबा
जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या जायसवाल ने 96.33% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी विद्यालय की छात्रा प्राची पाण्डेय (पुत्री श्री राकेश कुमार पाण्डेय) ने 96.17% अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अयोध्या की ही एंजेल यादव (पुत्री श्री बृजेंद्र यादव) ने 94.33% अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया।
पूर्व मंत्री ने दी शुभकामनाएं
छात्राओं के घर जाकर परिजनों से भेंट करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा, "अयोध्या की इन बेटियों ने न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे प्रदेश में अयोध्या का नाम रोशन किया है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।"
ये रहे मौजूद
प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी जगदीश यादव, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी, आशीष वर्मा, पार्षद सर्वजीत यादव छोटू और ज्ञान यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
Komentar

Tampilkan

  • अयोध्या की बेटियों ने बढ़ाया मान: पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मेधावियों के घर जाकर किया सम्मानित।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज