-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

महुली में अवैध शराब पर सख्ती पुलिस आबकारी विभाग की संयुक्त चेकिंग दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T13:46:05Z
महुली में अवैध शराब पर सख्ती पुलिस आबकारी विभाग की संयुक्त चेकिंग दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - जनपद में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना महुली पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक राज किशोर के साथ क्षेत्र की विभिन्न शराब दुकानों की गहन जांच की अभियान के दौरान कस्बा महुली स्थित अंग्रेजी कम्पोजिट शराब की दुकान समेत नाथनगर क्षेत्र की अंग्रेजी व देशी शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची जांच के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे शासन के नियमों का पूरी तरह पालन करें निर्धारित समय पर ही बिक्री करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस और आबकारी विभाग ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे
Comments

Tampilkan

  • महुली में अवैध शराब पर सख्ती पुलिस आबकारी विभाग की संयुक्त चेकिंग दुकानदारों को कड़ी चेतावनी
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular