-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, उझानी पुलिस को मिली सफलता

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T13:03:47Z
दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, उझानी पुलिस को मिली सफलता

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 



बदायूँ। जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उझानी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, हजरतपुर थाना क्षेत्र के दाँदीनगला निवासी दुर्विजय पुत्र बदन सिंह ने 15 अप्रैल 2026 को थाना उझानी में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश और तीन अन्य के खिलाफ मु0अ0सं0 137/26 के तहत धारा 80(2), 85 (BNS) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया था।
रेलवे फाटक के पास से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने मंगलवार (21 अप्रैल) को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र हवलदार (निवासी मलिकपुर) को उझानी कस्बे के अढौली रेलवे फाटक के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया।

न्यायालय में पेशी
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम अब मामले के अन्य पहलुओं और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Comments

Tampilkan

  • दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, उझानी पुलिस को मिली सफलता
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular