-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार, 1.60 लाख नकद बरामद

शनिवार, 2 मई 2026, मई 02, 2026 WIB Last Updated 2026-05-02T07:15:02Z
दैनिक शाक्य समाचार 
यशवीर सिंह 
बदायूं, 2 मई 2026। थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने 28 अप्रैल की रात हुई बैग छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 1,60,880 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

यह थी घटना
दिनांक 28.04.2026 की रात करीब 10:15 बजे अंशुमन पुत्र प्रेम प्रकाश वैश्य निवासी मोहल्ला पटियाली सराय वादिया दरबाजा अपनी दुकान 'अंशू इंटरप्राइजेज' मढई चौक से बंद करके मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। हुसैनी गली में भारद्वाज टेंट हाउस के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात लड़कों ने पीछे से उनका बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में दो लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन व दुकान की चाबी रखी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 95/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 मई की रात 10:45 बजे गांधी ग्राउंड से भरत पुत्र बंटी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से छीने हुए 1,60,880 रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UP24AB4293 (Jupiter) और दो मोबाइल VIVO व Realme बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूर्व कर्मचारी ने ही रची थी साजिश
पूछताछ में अभियुक्त भरत ने बताया कि वह अंशुमन की दुकान 'अंशू इंटरप्राइजेज मेडिकल स्टोर' पर पिछले 3 साल से काम करता था और दो महीने पहले ही नौकरी छोड़ी थी। पैसों की जरूरत के चलते उसने अंशुमन की दिनचर्या की जानकारी होने का फायदा उठाकर अपने साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। छीने हुए मोबाइल और चाबी आरोपियों ने रोजा (मकबरा) के पास फेंक दिए थे।

गिरफ्तार आरोपी:
1. भरत पुत्र बंटी कश्यप निवासी मोहल्ला कल्याण नगर, थाना कोतवाली बदायूं
2. एक बाल अपचारी
बरामदगी:
1. 1,60,880 रुपये नकद
2. स्कूटी UP24AB4293 (Jupiter)
3. दो मोबाइल VIVO व Realme
गिरफ्तारी करने वाली टीम: थाना प्रभारी कोतवाली मय पुलिस टीम और प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम।
Komentar

Tampilkan

  • व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार, 1.60 लाख नकद बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज