दैनिक शाक्य समाचार
बदायूं -दिनांक 31 मई 2026 को आयोजित संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे ब्लैक पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र की मूल प्रति, प्रवेश पत्र की फोटोयुक्त प्रति ,एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो तथा फोटो पहचानपत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। प्रवेश पत्र पर वही फोटो लगा होना आवश्यक है, जो ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड की गई है।
परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का कागज, पुस्तक, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। अतः सभी परीक्षार्थी समय से पूर्व उपस्थित होकर परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान करें।

