दैनिक शाक्य समाचार
बदायूं - अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य शासन की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यों की माइक्रो मॉनिटरिंग की जा रही है और जनगणना कार्य को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूर्ण कराया जाएगा, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। उन्होंने जनगणना 2027 के कार्यों के लिए प्रगणक बनाए गए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों व अन्य प्रगणणों से आवाहन किया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का निर्वाहन ठीक प्रकार से करें।

