-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

31 मई को पांच केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा।

अभयराज सिंह
शुक्रवार, 29 मई 2026, मई 29, 2026 WIB Last Updated 2026-05-29T10:24:48Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षा को सुचिता पूर्ण, शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के संबंध में प्राप्त सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 31 मई 2026 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नेहरू मेमोरियल शिव नरायन दास पीजी कालेज, केदारनाथ महिला इंटर कालेज, राजकीय डिग्री कालेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कालेज व एसके इंटर कालेज हैं। जिसमें 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक दो केन्द्रों पर एक केन्द्र प्रतिनिधि भी नियुक्ति किया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9ः00 से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से 5ः00 तक होगी। उन्होंनेें बताया कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व ऑब्जर्वर आदि उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • 31 मई को पांच केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular