-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सहसवान में जी.एन आर.एफ की ओर से ठंडे पानी के स्टॉल का आयोजन किया गया

गुरुवार, 28 मई 2026, मई 28, 2026 WIB Last Updated 2026-05-28T16:51:28Z
सहसवान में जी.एन आर.एफ की ओर से ठंडे पानी के स्टॉल का आयोजन किया गया 

दैनिक शाक्य समाचार 
रतनेश कुमार

सहसवान बदायूं बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए, दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग 'ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने जनता की सेवा के लिए अलग-अलग जगहों पर ठंडे पानी के स्टॉल (सबील) लगाने की शुरुआ़त की है।
इस मुहिम का मकसद मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राह़त देना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। ये स्टॉल शहर के मुख्य इलाकों में लगाए गए हैं, जहाँ हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।
 इस मुहिम की खास बातें: 
सही जगह : ये स्टॉल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजा़रों के पास लगाए गए हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
 साफ-सफाई का ख्याल: GNRF के सेवादार (वॉलंटियर्स) यह ध्यान रखते हैं कि पानी साफ और फिल्टर्ड हो ताकि लोगों की सेहत बनी रहे।
 सेवा के लिए मौजूद: हर स्टॉल पर GNRF की टीम सुबह से शाम तक लोगों को पानी पिलाने के लिए मौजूद रहती है।
"इस चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पानी सबसे बड़ी ज़रूरत है। हमारा मक़सद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख़्स प्यासा न रहे।"
आपको बता दें कि ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) पूरे देश में भलाई के कामों, मुसीबत में लोगों की मदद करने, मुफ्त इलाज और पेड़ लगाने जैसे कामों में हमेशा आगे रहता है। आप भी इस नेक काम में हमारा साथ दें और इस जानकारी को दूसरों तक पहुँचाएँ।

हेल्पलाइन नंबर: 99786-77811
वेबसाइट: www.gnrf.in
Comments

Tampilkan

  • सहसवान में जी.एन आर.एफ की ओर से ठंडे पानी के स्टॉल का आयोजन किया गया
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular