दैनिक शाक्य समाचार
संत कुमार सिंह
बिसौली, बदायूं। ग्राम नागपुर के किसानों व ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे सिंचाई व घरेलू काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
करीब 150 ग्रामीण बिसौली स्थित बिजली आपूर्ति विभाग केंद्र पहुंचे। JE, SDO व XEN की गैरमौजूदगी में विभागीय कर्मचारी को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने मांग की कि नागपुर गांव को भानुपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाए, क्योंकि भानुपुर की लाइन गांव के पास से गुजरती है। इससे गांव को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
ज्ञापन देने वालों में वीरू मौर्य, अनिल, रामसेवक, मदनलाल, राजवीर सागर, देवेंद्र, रोशनलाल, दिनेश शाक्य, सुरेश शाक्य, अनिल कुमार, किशन गुप्ता, डिंपल शर्मा, शकील अहमद, रामनिवास शाक्य, माखन लाल, बनवारी शाक्य समेत सैकड़ों किसान शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।