-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 28 मई 2026, मई 28, 2026 WIB Last Updated 2026-05-28T14:18:51Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूं -समग्र विकास संस्थान के तत्वावधान मे 28 मई को कार्यक्षेत्र के 08 गांव खिरिया रहलु, अल्लापुर भोगी, मीरासाराय, कुठिया, बारीका नगला, रसूलपुर नगला, टिकरा, तथा शिम्भू नगला मे किशोरी बालिकाओं के साथ विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाई गई हाथों पर लाल रंग लगाकर माहवारी के रंग को दर्शाया गया! संस्था साथियों द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म पर शर्म न करते हुए खुलकर बात करने के बारे मे बताया गया! कार्यक्रम समन्वयक द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म के समय विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई ! सभी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय होने वाले बदलाव के लिए खुलकर बात करने की सलाह दी गई! प्रसिद्ध मनोचिकित्सक श्रीमती सर्वेश कुमारी और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रीमती संजीदा आलम द्वारा दिए गए संदेश दिखाकर बालिकाओं को मासिक धर्म के विषय पर जागरूक किया गया!
कार्यक्रम मे बालिकाओं को मासिक धर्म से सम्बंधित जागरूकता वीडियो दिखाई, तथा ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध करवाये सेनेटरी पेड वितरित किये गए! कार्यक्रम में 157 किशोरी बालिकाओं ने प्रतिभाग किया!
Comments

Tampilkan

  • बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular