-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

शांति भंग में 23 गिरफ्तार 524 वाहनों से 6.54 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला

गुरुवार, 28 मई 2026, मई 28, 2026 WIB Last Updated 2026-05-28T16:11:36Z
शांति भंग में 23 गिरफ्तार 524 वाहनों से 6.54 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संतकबीरनगर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस ने शांति भंग की आशंका में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 524 वाहनों से 6 लाख 54 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 1 अपराधी को गिरफ्तार किया वहीं थाना बखिरा पुलिस ने 1 थाना बेलहर कला पुलिस ने 4 तथा थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने सर्वाधिक 17 अपराधी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक चेकिंग की गई चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षकों थानाध्यक्षों एवं यातायात प्रभारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 524 वाहनों से कुल 654000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे
Comments

Tampilkan

  • शांति भंग में 23 गिरफ्तार 524 वाहनों से 6.54 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular