-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

अभयराज सिंह
बुधवार, 27 मई 2026, मई 27, 2026 WIB Last Updated 2026-05-27T11:33:21Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया। सभी ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं व वहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था है तथा सीसीटीवी कैमरे भी संचालित हैं। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरो की स्थिति का अवलोकन भी किया तथा उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Tampilkan

  • डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular