दैनिक शाक्य समाचार
बदायूं- मुख्य विकास अधिकारी महोदया बदायॅू के पत्र संख्या-320-26/रो0मेला/2026 दिनांकः-02.06.2026 के क्रम में दिनांकः 04 जून-2026 से एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड देहरादून के द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेला जिला बदायॅॅू के 15 ब्लाकों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाईजर व सुरक्षा अधिकारी की भर्ती का 30 दिनों का शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के अन्तर्गत ब्लाक सालारपुर, परिसर में दिनांकः04/05.06.2026 को ब्लाक उझानी परिसर में दिनांकः-06/08.06.2026 को, ब्लाक कादरचौक परिसर में 09/10.06.2026 को, ब्लाक म्याउॅ परिसर में 11/12.06.2026 को, ब्लाक उसावॉ परिसर में दिनांकः13/15.06.2026 को, ब्लाक जगत परिसर में 16/17.06.2026 को, ब्लाक वजीरगंज परिसर में दिनांकः18/19.06.2026 को, ब्लाक बिसौली परिसर में दिनांकः20/22.06.2026 को, ब्लाक आसफपुर परिसर में दिनांकः23/24.06.2026 को, ब्लाक सहसवान परिसर में दिनांकः25/27.06.2026 को, ब्लाक दहगवॉ परिसर में दिनांकः29/30.06.2026 को, ब्लाक इस्लामनगर परिसर में दिनांकः01/02.07.2026 को, ब्लाक अम्बियापुर परिसर में दिनांकः03/04.07.2026 को, ब्लाक दातागंज परसिर में दिनांकः06/07.07.2026 को, ब्लाक समरेर परिसर में दिनांकः08/09.07.2026 को सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर के पद पर भर्ती की जा रही है। अधिक से अधिक संख्या में अभ्यर्थी ब्लाकों में पहुॅचकर रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की नौकरियों में सुनहरा अवसर पायें। इस रोजगार मेलें मंे हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आई0टी0आई0 एवं जी0टी0आई0 उत्तीर्ण समस्त ट्रैडों के अभ्यर्थी मेेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह येाजना उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।

