विश्व साइकिल दिवस पर संस्था करेगी सम्मानित
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिव शिवा “स्नेह” संस्था के उपाध्यक्ष एवं उर्मिला सेवा ट्रस्ट की ओर से महत्वपूर्ण घोषणा की गई है सामाजिक कार्यकर्ता, शिव शिवा “स्नेह” संस्था के उपाध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए हर वर्ष कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए निरंतर प्रयास करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करेगी।
3 जून को विश्व भर में मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर संस्था ने विगत कई वर्षों से दैनिक जीवन में लगातार साईकल का उपयोग करने वाले अमितेश सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
संस्था द्वारा अमितेश सिंह को 2500/- नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार अमितेश सिंह को मशहूर फिजिशियन डॉ. राजेश सिंह के हाथों दिया जाएगा।
उमेश कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साईकल जैसी पर्यावरण अनुकूल साधनों को प्रोत्साहित करना आज की आवश्यकता है। संस्था भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करती रहेगी जो पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।यह पुरस्कार 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अमितेश सिंह को प्रदान किया जाना है