-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

5 जून से 21 जून तक जनपद में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का होगा संचालन।

अभयराज सिंह
बुधवार, 3 जून 2026, जून 03, 2026 WIB Last Updated 2026-06-03T11:31:45Z
दैनिक शाक्य समाचार 

बदायूं - मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी 7 जून, 2026 को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रर्मा की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शिन करने हेतु एक समेकित अभियान संचालित किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए डीएम अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
कार्यक्रम अंतर्गत समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तीकरण तथा प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं सुशासन मांडल को समस्त कार्यक्रमों में समाहित किया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2026) इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में एक पेड़-माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत समस्त 825 विकास खण्डों तथा 762 नगर निकायों के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतों में 5 करोड़ पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम (8 जून, 2026 से 14 जून, 2026)रू माननीय प्रभारी मंत्री जी / अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियाँ पहुँचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा।
मीडिया सम्बोधन एवं संवाद (11 जून, 2026 से 14 जून, 2026)-12/ 13 जून, 2026 को प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मीडिया को सम्बोधित किया जाएगा तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की अद्यतन उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात् समस्त जनपदों में माननीय प्रभारी मंत्रिगण, केन्द्र सरकार के माननीय मंत्री अथवा बोर्ड / आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारीगण प्रेस वार्ताएँ आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण करेंगे।
जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला (14 जून, 2026 से 16 जून, 2026) प्रदेश के समस्त 825 विकास खण्डों में आयोजित होने वाले इन त्रि-दिवसीय जन-कल्याण मेलों में समस्त विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इन मेलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (16 जून, 2026 से 17 जून, 2026), विकास प्रदर्शनी (17 जून, 2026 से 20 जून, 2026) प्रत्येक जनपद में आयोजित होने वाली 3-दिवसीय प्रदर्शनियों में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल को ष्पहले और अबष् के प्रारूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
प्राकृतिक खेती कार्यशालाएँ (18 जून से 19 जून) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026), रात्रि चौपाल एवं विश्रामः अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं जन-शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • 5 जून से 21 जून तक जनपद में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का होगा संचालन।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular