कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने महिलाओं और वृद्धजनों की सुनी समस्याएं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के तहत थाना दुधारा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं वृद्धजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की टीम ने ग्राम जातेडीहा, ग्राम पिपरा अंहकार तथा ग्राम करही में भ्रमण कर 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों एवं गांव की महिलाओं से मुलाकात की इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया पुलिस टीम ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन स्वास्थ्य सुविधाओं सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास लगातार जारी है