-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का किया औचक निरीक्षण

मंगलवार, 2 जून 2026, जून 02, 2026 WIB Last Updated 2026-06-02T14:02:09Z
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का किया औचक निरीक्षण


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 

गाजीपुर 02 जून, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ब्लाक देवकली में कार्यशाला के उपरान्त  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सक/स्टाफ रजिस्टर, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी तथा वार्डों का निरीक्षण। निरीक्षण के उपरान्त उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा उपकरणों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l
Comments

Tampilkan

  • जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का किया औचक निरीक्षण
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular