-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

महुली पुलिस की पैदल गश्त जनसंवाद व साइबर जागरूकता अभियान तेजसीसीटीवी लगाने के लिए व्यापारियों व नागरिकों को किया प्रेरित

मंगलवार, 2 जून 2026, जून 02, 2026 WIB Last Updated 2026-06-02T16:16:26Z
महुली पुलिस की पैदल गश्त जनसंवाद व साइबर जागरूकता अभियान तेज
सीसीटीवी लगाने के लिए व्यापारियों व नागरिकों को किया प्रेरित


दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव



संतकबीरनगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशानुसार थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त जनसंवाद सीसीटीवी जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान चलाया गया थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त चौकी प्रभारियों हल्का प्रभारियों एवं बीट पुलिस कर्मियों ने अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
पुलिस टीम ने बाजारों मुख्य मार्गों सार्वजनिक स्थलों धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया इस दौरान स्थानीय व्यापारियों प्रतिष्ठान संचालकों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों मकानों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम अपराधियों की पहचान तथा घटनाओं के सफल अनावरण में बेहद सहायक सिद्ध होते हैं
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध ऑनलाइन ठगी महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की गई पुलिस टीम ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें थाना प्रभारी दुर्गेश Kumar पाण्डेय ने कहा कि जनसहयोग और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग से अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना महुली पुलिस क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध है
महुली पुलिस आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प के संदेश के साथ पुलिस का यह अभियान लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास माना जा रहा है
Comments

Tampilkan

  • महुली पुलिस की पैदल गश्त जनसंवाद व साइबर जागरूकता अभियान तेजसीसीटीवी लगाने के लिए व्यापारियों व नागरिकों को किया प्रेरित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular