-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मुख्यमंत्री के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुटा धनघटा क्षेत्र विकास को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 24 जून 2026, जून 24, 2026 WIB Last Updated 2026-06-24T16:11:14Z
मुख्यमंत्री के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुटा धनघटा क्षेत्र विकास को मिलेगी नई उड़ान


जनविश्वास की कसौटी पर खरे उतरे विधायक गणेश चौहान : अंकित शर्मा

दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संत कबीर नगर - धनघटा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जून को प्रस्तावित आगमन को लेकर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गांवों की चौपालों से लेकर कस्बों की गलियों तक मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अंकित शर्मा ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाबा बैजनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन धनघटा विधानसभा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता के विश्वास का सम्मान है अंकित शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विधायक गणेश चौहान को अपार विश्वास और उम्मीदों के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुना था विधायक ने भी जनता की अपेक्षाओं को समझते हुए विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री का ध्यान धनघटा विधानसभा की ओर आकर्षित हुआ है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। इस दौरान धनघटा विधानसभा को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और नई सौगातों की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का विस्तार होगा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी अंकित शर्मा ने बताया कि महुली मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
Komentar

Tampilkan

  • मुख्यमंत्री के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुटा धनघटा क्षेत्र विकास को मिलेगी नई उड़ान
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज