-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में आज पांच विवादित परिवारों का कराया पुनर्मिलन

बुधवार, 3 जून 2026, जून 03, 2026 WIB Last Updated 2026-06-03T12:18:00Z
परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में आज पांच विवादित परिवारों का कराया पुनर्मिलन..


दैनिक शाक्य समाचार
 राकेश सिंह 


आंवला आयोजित पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र में विद्वान सलाहकारों द्वारा पांच परिवारों क्रमशः प्रीति प्रभाकर पत्नी अर्जुन प्रभाकर,मधुपुरी थाना आंवला, प्रीति चौहान पुत्री केन्द्र पाल सिंह,करपिया ब्रह्मनान ,थाना बिशारतगंज, शमा पत्नी बाबू अली,निसोई, थाना बिशारतगंज,अंजली पत्नी जितेन्द्र कुमार, हिम्मत पुर ताहरपुर थाना भमोरा एवं प्रीति पत्नी रूप किशोर,कैमुआ थाना भमोरा का आपसी विवाद सुलझा कर अपनी सार्थकता सिद्ध की।नोडल अधिकारी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा स्थापित एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन सारंग के पर्यवेक्षण और कोतवाल बीनू चौधरी के सहयोग से एक वर्ष तीन माह के कार्यावधि में अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया किअब तक 141 विघटित परिवारों का पुनर्मिलन ही नहीं वरन् मुकदमे बाजी से भी बचाया गया है।यह सब विद्वान सलाहकारों जय गोविन्द सिंह,रमाकांत तिवारी एडवोकेट, योगेश माहेश्वरी एडवोकेट,राम दीन सागर, सीमा रजा, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल , महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी, मुख्य आरक्षी किरण मणि ,शीतल देवी, आरक्षी के कुशल प्रयासों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सहयोग से ही सम्भव हो सका है। केंद्र की सफलता और कार्य कुशलता को देखते हुए शुक्रवार 05जून को कोतवाली भोजीपुरा में विशेष आमंत्रण पर सभी सम्मानित सदस्यगणों को वहां स्थानीय केंद्र स्तर पर अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। .जय गोविन्द सिंह अध्यक्ष, पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र कोतवाली आंवला।
Comments

Tampilkan

  • परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में आज पांच विवादित परिवारों का कराया पुनर्मिलन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular