टीजीटी परीक्षा को लेकर अलर्ट दिखा प्रशासन, एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक TGT परीक्षा को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इंटर कॉलेज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सघन निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया
इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम जनपदीय कंट्रोल रूम एवं डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है