-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

महुली पुलिस का बैंक सुरक्षा अभियान बैंकों व एटीएम की सघन चेकिंग कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

बुधवार, 3 जून 2026, जून 03, 2026 WIB Last Updated 2026-06-03T12:23:12Z
महुली पुलिस का बैंक सुरक्षा अभियान बैंकों व एटीएम की सघन चेकिंग कर परखी सुरक्षा व्यवस्था


दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव


संतकबीरनगर।
थाना महुली पुलिस ने बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न बैंकों एवं एटीएम केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसर एटीएम कक्ष प्रवेश एवं निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति एवं बैंक में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया महुली पुलिस द्वारा बैंक में आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक किया गया पुलिस कर्मियों ने लोगों को सलाह दी कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा बैंकिंग लेन-देन के दौरान अपना एटीएम कार्ड ओटीपी पासवर्ड एवं बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
पुलिस टीम ने बैंक परिसरों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर उनकी पहचान सत्यापित की तथा आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय है किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक सुरक्षा एवं जनसुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे
Comments

Tampilkan

  • महुली पुलिस का बैंक सुरक्षा अभियान बैंकों व एटीएम की सघन चेकिंग कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular