-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जिला सैनिक कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 4 जून 2026, जून 04, 2026 WIB Last Updated 2026-06-04T13:09:32Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बदायूं लेफ्टिनेंट कर्नल सदीप सिंह (अ0प्रा0) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यालय एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की पुत्री विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत 05 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिनमें से एक पात्र लाभार्थी को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है। जबकि दो अन्य पात्र आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली को अग्रसारित किया गया है तथा उनकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
शिक्षा अनुदान योजना के अंतर्गत 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 93 आवेदनों का सत्यापन कर केन्द्रीय सैनिक बोर्ड को भेजा गया है तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्राप्त 06 आवेदनों में से 03 लाभार्थियों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
इसके अतिरिक्त राज्य सैनिक पुनर्वास निधि से संचालित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्राप्त दो आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें राज्य सैनिक पुनर्वास निधि, लखनऊ को प्रेषित किया गया है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

Comments

Tampilkan

  • जिला सैनिक कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular