प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शोक संतप्त
परिवारों को ढांढस बंधाने गाज़ीपुर आएंगे
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी कल दिनांक 6 जून गाजीपुर जनपद के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय अजय राय जी अपराह्न 1:30 बजे मोहल्ला अष्टभुजी कॉलोनी, गाजीपुर स्थित होटल व्यवसायी आलोक राय जी के आवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र स्वर्गीय विनीत राय जी की दुखद हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे।
इसके उपरांत वे सिद्धेश्वर नगर कॉलोनी, गाजीपुर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह जी की धर्मपत्नी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।तत्पश्चात माननीय अजय राय जी मिश्र बाजार, गाजीपुर स्थित कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कुसुम तिवारी जी के आवास पर पहुंचकर उनकी सासू मां के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे तथा परिवार के सदस्यों को सांत्वना देंगे।माननीय अजय राय जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।