दौलतपुर घाट पर दर्दनाक हादसा नहाते समय दो मासूम भाई नदी में डूबे मौत
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। जनपद के थाना घनघटा क्षेत्र अंतर्गत चौकी पौली के ग्राम दौलतपुर घाट पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार थाना महुली क्षेत्र के ग्राम मानपुर चौकी शनिचरा बाबू निवासी हकीमुल्लाह पुत्र विश्मिल्ला अपने भाई अत्ताउल्लाह के साथ अपने दो बच्चों सलीम (13 वर्ष) एवं इफाक (8 वर्ष) को लेकर दौलतपुर घाट पर नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और नदी में डूबने लगे मौके पर मौजूद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी सूचना मिलते ही थाना महुली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकलवाए गए घटना की सूचना थाना घनघटा पुलिस को भी दे दी गई है पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जाएगा
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है तथा गांव में मातम का माहौल है